फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहकों के लिए टैंट, कुर्सी और पानी का इंतजाम

विज्ञापन
शामली स्टेट बैक में कुर्सी में पर बैठ कर लाइन में लगे ग्राहक - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
ग्राहकों के लिए टेंट, कुर्सी और पानी का इंतजाम
विज्ञापन

शामली। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुले तो ग्राहकों की लंबी कतार लग गई। सुबह आठ बजे से ही लोग कतार में लग गए थे। पुलिस ने सामाजिक दूरी का पालन कराया।
विज्ञापन

शहर के ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और वीवी इंटर कालेज रोड स्थित बड़ौदा बैंक पर सुबह आठ बजे ही लोग लाइन में आकर लगने लगे थे। बैंक के द्वारा पहले ही ग्राहकों को सामाजिक दूरी के दायरे में निर्धारित दूरी पर खड़ा करा दिया था। पुलिस भी यहां पहुुंच गई और व्यवस्था बनाई। बैंक के अंदर दो दो ग्राहकों को प्रवेश दिया जा रहा था। इसलिए नंबर देर से आने पर तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान दिखे ।इनमें अधिकांश महिलाएं थी। उधर, एमएसके रोड पर भारतीय स्टेट बैँक की शाखा ने ग्राहकों की सुविधाओं का ध्यान रखा। तेज धूप देखते हुए बैंक शाखा के बाहर टेंट लगवा दिया गया था। साथ ही ग्राहकों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था कराई थी। लोग इन पर बैठकर काफी सुकून महसूस कर रहे थे। पानी के कैंपर भी रखवा दिए गए थे। ग्राहकों का कहना था कि आगे आगे गर्मी और धूप बढे़गी, ऐसे में बैंक के बाहर खड़े ग्राहकों को मुश्किलें होंगी ये व्यवस्था अन्य बैंकों को भी करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें