रजबहे पर मिला युवक का शव
थानाभवन। क्षेत्र के गांव नोजल के निकट रजबहे के पानी में युवक का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। फिलहाल युवक की शनाख्त नहीं हो पा रही है।