संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में मौसम फिर गर्म होना शुरू हो गया है। दोपहर में गर्म हवा चलने अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। धूप की तपिश से लोगों को गर्मी से परेशानी हुई।
जिले में रविवार की रात को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई थी और लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। इसके बाद से फिर से मौसम में बदलाव आना शुरू हुआ। मौसम में बदलाव के साथ तापमान भी बढ़ना शुरू हो गया था, लेकिन बीच-बीच में बादलों के छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही थी।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही धूप निकली और मौसम साफ रहा। दोपहर में गर्म हवा भी चलने से लोगों को गर्मी महसूस दी। धूप की तपिश में लोग घर से बाहर निकलने से बचे, जिस कारण सड़कों व बाजारों में आवाजाही कम बनी रही। 11 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलती रही।
पिछले 24 घंटे में जिले के तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उप्र के अधिकतर जिलों में तापमान बढ़ने के आसार हैं।