शामली । मदरलैंड पब्लिक स्कूल में साहसिक एवं रोमांचकारी गतिविधियों से भरपूर एडवेंचर कैंप आयोजित किया गया। शुभारंभ स्कूल चेयरपर्सन उषा मुंजाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। कैंप में बच्चों ने प्रतिभाग कर खतरों से लड़ने की कला सिखाई गई।
कैंप में पहले दिन 200 बच्चों ने बाल क्लाइबिंग, रोप क्लाइबिंग, रेपलिंग, फ्लाइंग, कमांडो नेट आदि साहसिक गतिविधियों में पूरे जोश व जुनून के साथ भाग लेकर रोमांचकारी प्रदर्शन किया।
वही कैंप में बाहर से आए प्रशिक्षित पेशेवर ट्रेनर्स ने बच्चों को खतरों से लड़ने की कला सिखाई। वही दूसरी मैजिक शो का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा।