फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नेताओं पर चलेगा डंडा

Sun, 11 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
netaji
विज्ञापन
कैराना। थाने में बिना वजह आकर नेतागिरी चमकाने वाले व दलाली करने वाले लोगों पर पुलिस ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया। शनिवार को इसी कड़ी में कोतवाली प्रभारी ने थाने में बिना किसी वजह के आये तीन चार युवकोँ को हड़काते  हुए घँटों कोतवाली में बिठाए रखा तथा उनकी गाड़ी भी जब्त कर ली, हालांकि बाद में  पुलिस ने उनको कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया। 
विज्ञापन


शनिवार दोपहर गाड़ी में सवार  होकर तीन चार युवक थाने पहुंचे तथा एक दरोगा से मिलने के लिए उसके कमरे की ओर चल दिए। इसी बीच कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया की नजर उन पर पड़ गई तो  कोतवाली प्रभारी ने युवकों से कोतवाली में आने का कारण पूछा।

जिसका संतोष जनक उत्तर नहीं मिलने पर कोतवाली प्रभारी ने युवकों को आड़े हाथों ले लिया तथा उन्हें  कोतवाली में ही बैठे रहने को कह दिया तथा गाड़ी को सीज करने की बात कही।
विज्ञापन


कई  घंटे कोतवाली में बैठाये रखने के बाद पुलिस ने युवकों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि पीड़ित के लिए थाने में 24 घंटे दरवाजे खुले हैं, लेकिन दलालों व थाने में बिना वजह आकर नेतागिरी करने वालों  को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें