कार्यशाला में ब्लड प्रेशर मापने की मशीन बनाना सिखाया
शामली। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में ब्लड प्रेशर मापने और रोबोटिक कार मेकिंग कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें हरिद्वार की विज्ञान तकनीकी फाउंडेशन ऑफ इंडिया की टीम ने कक्षा आठ और कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं को ब्लड प्रेशर मापने की मशीन, रोबोटिक कार बनाना सिखाया।
मंगलवार को कार्यशाला का शुभारंभ मीनू संगल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान का विकास दुनिया के लिए एक वरदान है। हरिद्वार की विज्ञान तकनीकी फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मैनेजर कशिश और उनकी 11 सदस्यों की की टीम मनीष कुमार, शुभमपाल, आर रवि, आकाश लोधी, अमित शर्मा, सुमित
कुमार आदि ने विद्यार्थियों को ब्लड प्रेशर मापने की मशीन और रोबोटिक कार बनाना सिखाया। कार्यशाला में कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं को रोबोटिक कार बनाना सिखाया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने स्वयं कई उपकरण बनाए। कार्यशाला में स्कूल प्रधानाचार्य आदित्य कुमार, आरपीएस मलिक, अरविंद चौधरी, फैजान, मनीष, शुभम कौशिक, शेखर कपूर, उषा आर्या, नीलम, प्रतिभा शर्मा, सुधांजलि, अनिता वत्स, सीमा, कविता संगल, निशा शर्मा आदि मौजूूूद रहे।