फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की खुदाई को लेकर पूर्व और वर्तमान चेयरमैन में ठनी

Fri, 02 Sep 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
थानाभवन में तालाब की खुदाई को लेकर ईओ से वार्ता करते पूर्व चेयरमैन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानाभवन। नगर पंचायत की ओर से तालाब की खुदाई को लेकर मुहल्ले के लोगों ने जमकर विरोध किया और ठेकेदार को भगा दिया। बाद में अधिशासी अधिकारी ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में थाने में तहरीर  दी।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर वर्तमान और पूर्व चेयरमैन के बीच भी कोतवाली में तीखी नोंकझोंक भी हुई। नगर के चमड़ा पैठ स्थित धोबियों वाले तालाब की खुदाई का कार्य मंगलवार को शुरू हुआ था। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के लोगों ने खुदाई कार्य का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि तालाब के किनारे खेतों में जाने के रास्ते को भी खोद दिया गया है।
दूसरी ओर, ठेकेदार ने दावा किया कि उसके पास जमीन से जुड़े जो दस्तावेज हैं, उनमें यहां रास्ता नहीं है। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा कि ईओ रवि यादव को मौके पर पहुंचना पड़ा। लेकिन मामला शांत नहीं हो पाया।
विज्ञापन

थाने में हुई तीखी नोकझोंक
थाने में तहरीर पर पूर्व चैयरमैन इंतजार अजीज क्षेत्र के लोगों के साथ थाने पहुंचे। चेयरमैन संजय शर्मा पर उन्होंने तालाब की खुदाई से उठाई जा रही मिट्टी बेचने का आरोप लगाया। इसे लेकर दोनों में तीखी नोंकझोंक हुई और थाने में हंगामा शुरू हो गया। संजय शर्मा का कहना था कि गत तीन योजनाओं से इंतजार अजीज ही चेयरमैन थे। उनके कार्यकाल में ही तालाबों पर अवैध कब्जे हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर जिलाधिकारी के निर्देशन में कस्बे के सभी 27 तालाबों पर खुदाई कार्य सरकारी अभिलेखों के अनुसार कराया जायेगा।
इस बीच, अब्दुल शमी एवं ताराचंद ने आरोप लगाया कि खेतों की ओर जाने वाले रास्ते को भी खोद दिया गया है। लेकिन ईओ ने बताया सरकारी अभिलेखों  में कोई रास्ता नहीं है। तालाब की जमीन को काट कर रास्ता बनाया गया था। हंगामा बढ़ता देख थाना प्रभारी साहब सिंह ने दोनों पक्षों को अपने कार्यालय से बाहर जाकर बात करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें