फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेकर निस्तारण करें: सुरेश राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लें : सुरेश राणा
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने अधिकारियों से कहा कि गेहूं किसानों को तौल केंद्रों पर किसी भी प्रकार की कोई समस्याएं ना हो। विद्युत को लेकर जनपद के किसी भी नागरिक को कोई भी दिक्कत हो तो संबंधित अधिकारी उसे गंभीरता से लेकर उसका निस्तारण कराएं।
विज्ञापन

शनिवार को गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन में अपने फार्म हाउस पर जनपद के विद्युत और जिला विपणन अधिकारियों की बैठक ली। गन्ना मंत्री ने कहा कि विद्युत बिलों के भुगतान की समस्याओं का हर हाल में निस्तारण कराया जाए, जिससे कि नागरिकों को कोई भी समस्या ना रहे। उन्होंने आंधी में गिरे विद्युत पोलों को दुरुस्त कर विद्युत सप्लाई जारी करने के निर्देश दिए। यदि किसी क्षेत्र का विद्युत ट्रांसफार्मर या विद्युत लाइन में कोई समस्या है तो उसको तत्काल प्रभाव से दुरुस्त कराया जाए। जिला विपणन अधिकारी निहारिका से गन्ना मंत्री ने गेहूं खरीद को लेकर जानकारी ली। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि जनपद शामली का कुल लक्ष्य 145000 क्विंटल खरीद का लक्ष्य था। अब तक 146000 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने निर्देश दिए कि जब तक किसान केंद्रों पर अपने गेहूं बेचने के लिए आ रहा है, तब तक गेहूं खरीदा जाए। केंद्रों पर किसानों के बैठने की व्यवस्था, पीने के पानी व सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता जेके पाल, जिला विपणन अधिकारी निहारिका सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें