शामली में पुलिस लाइन का निरीक्षण करते आईजी डॉ. प्रीतिंद्र सिंह।
- फोटो : SHAMLI
अपराधियों के विरुद्ध करें कड़ी कार्रवाई : आईजी
शामली। पुलिस महानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करें और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए।
बुधवार को सहारनपुर से आईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह वार्षिक निरीक्षण करने शामली पहुंचे। उन्होंने पुलिस कार्यालय की पत्र व्यवहार, आंकिक समेत सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को रिकॉर्ड को व्यवस्थित तरीके से अपडेट रखने और सफाई रखने के निर्देश दिए। इसके बाद आईजी ने आदर्श मंडी थाने, पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। आईजी ने पुलिस लाइन सभागार में राजपत्रित अधिकारी, सीओ की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पुलिस निष्पक्ष रूप से कार्य करे। अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान एसएसपी सुकीर्ति माधव, एएसपी ओपी सिंह और जिले के सभी सीओ मौजूद रहे।