अपनी वोट की कीमत और ताकत को पहचानें
शामली। शहर के कैराना रोड स्थित विवाह मंडप में बुधवार को निषाद पार्टी की एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रांतीय अध्यक्ष बाबूराम निषाद, पश्मिांचल प्रदेश प्रभारी विरेंद्र गुर्जर रहे।
अतिथियों ने कहा कि समाज को अपनी वोट की कीमत और ताकत को पहचानना होगा। पार्टी किसी एक जाति की नहीं होती, सभी का घर होती है। पूर्व राज्य मंत्री उदयवीर कश्यप ने पूरे जोरशोर से कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने का भी आह्वान किया। सभा की अध्यक्षता सतपाल कश्यप ने की। पुष्पेंद्र कश्यप, नफे कश्यप, अनुज कश्यप, ज्योति, धर्मवीर सहारनपुर, जिलाध्यक्ष महक सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनम कश्यप, रिशीपाल, शोकेंद्र, अमित, पवन, जयवीर, सतीश कश्यप, रामगोपाल आदि मौजूद रहे।