फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं: डीएम

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेती डीएम। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। डेंगू नियंत्रण, संचारी रोग व कोविड वैक्सीनेशन को लेकर हुई बैठक में समीक्षा करते हुए डीएम जसजीत कौर ने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में डेंगू रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। गंभीरता से लेते हुए नियमित एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिंग, जल जमाव की स्थिति का प्रभावी निस्तारण कराए। प्रतिदिन की रिपोर्टिंग फोटो उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने सीएमओ से डेंगू के केस के संबंध में जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि जनपद में डेंगू के 125 केस आए हैं। डीएम ने नियमित एंटी लार्वा स्प्रे तथा फॉगिंग, जल जमाव की स्थिति का प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन की रिपोर्टिंग फोटो सहित सुनिश्चित कराई जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। डेंगू व कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर लोगों को जागरूक किया जाए। बैठक में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, डीडीओ प्रमोद कुमार, उपायुक्त स्वत: रोजगार शैलेन व्यास आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें