फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोक्ष कल्याणक लड्डू चढ़ाया

Tue, 22 Sep 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शामली। दशलक्षण पर्व के उपलक्ष्य में श्री ज्ञानभूषण महाराज के सानिध्य में इंद्रध्वज महामंडल विधान विश्व शांति महायज्ञ में भगवान पुष्पदंत के मोक्ष कल्याण के अवसर पर श्रद्धालुओं ने लड्डू चढ़ाया। महाराज श्री ने चौथे दिन उत्तम सोच धर्म के बारे में बताया।

सोमवार को कैराना रोड फव्वारा चौक हाथीखाना मैदान में दशलक्षण पर्व के मौके पर मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा  से आए  विधानाचार्य शरद चंद्र बनारसी ने यज्ञ नायक भूषणलाल जैन, डॉक्टर अनिता जैन, सौधर्म इंद्र- मंयक जैन, प्रिंयका जैन कुबेर, महेश चंद जैन आदि इंद्र-इंद्राणियों को शांतिधारा कराई।
विज्ञापन

गोला, बादाम, चावल, लौंग, इलायची  आदि की पूजा कराई। भगवान पुष्पदंत को मोक्ष कल्याण के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने लड्डू चढ़ाया।

आचार्य ज्ञान भूषण ने चौथे दिन उत्तम सोच धर्म के बारे में बताया कि मनुष्य को जिनवाणी गुरु की आराधना करनी चाहिए। आज उत्तम सोच धर्म है। उत्तम सोच धर्म वहां होता है, जहां पर क्रोध माया-मान का परिहार होता है। वहीं सोच धर्म प्रकट होता है। सोच पवित्रता से भी जोड़ी जाती है।
विज्ञापन


लोभ त्याग का दिन है। संतोष का धन ही हमें पवित्रता देता है।  राजीव जैन,  बरखा जैन ने महाराज श्री को शास्त्र भेंट किया। इस मौके पर राजीव जैन, जिनेंद्र जैन, सुखमाल चंद जैन, प्रवीण जैन, रोमिन जैन, रवि जैन, विपिन जैन, अनिल जैन, सपना जैन, मनीषा जैन, नवीन जैन मौजूद रहे। भोपाल से आईं विजय रंगीला पार्टी द्वारा जयमाला के तहत भजन प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें