फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: झिंझाना में सफाईकर्मियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। नगर पंचायत झिंझाना में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। धरना स्थल पर शासन या प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। लगातार चार दिनों से सफाई व्यवस्था ठप रहने के कारण कस्बे की गलियों और मुख्य सड़कों पर गंदगी के अंबार लग गए हैं। जगह जगह कूड़ा फैलने से दुर्गंध उठ रही है और लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


गंदगी के कारण महिलाओं और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर सड़क के बीच तक फैल चुके हैं, जिससे पैदल चलने और वाहनों के आवागमन में भी दिक्कतें आने लगी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द सफाई शुरू नहीं हुई तो बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

शनिवार को अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों के बीच हुई वार्ता विफल रही। इसके बावजूद रविवार को कोई समाधान सामने नहीं आया। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मचारी और नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेशपाल कश्यप दोनों अपनी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं, जिसके चलते मामला फिर से अटक गया है।
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगी। वहीं नगर पंचायत प्रशासन की ओर से भी अभी तक कोई नई पहल सामने नहीं आई है। कस्बेवासियों में नादिर सिद्दीकी, बिलाल अहमद, टीटू कुमार, रामफल सिंह आदि ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल दखल देकर स्थिति को सामान्य बनाए, वरना हालात और बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें