महापंचायत में शामिल लोग
- फोटो : अमर उजाला
थाना कांधला के गांव डुंडूखेड़ा खेड़ा के कलस्यान कन्या इंटर कॉलेज में पंचायत का आयोजन हुआ जिसमें शामली के अलावा सहारनपुर ,ननौता, गंगोह आदि के लोगों ने भाग लिया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष को बहकाकर कुछ लोग माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। सभी 36बिरादरी के लोग मौजूद हैं, उन्हें तय करना है कि आगे करना क्या है। कहा कि हमनें खुद न लड़कर मधु को चुनाव लड़वाया था। मधु आज भी परिवार की बहु हैं और रहेंगी।
एमएलसी वीरेद्र सिंह ने कहा कि कुछ लोग मधु को बहकाने का प्रयास कर रहे हैं। पंचायत की अध्यक्षता मृगांका सिंह और संचालन डॉक्टर विनोद कुमार ने किया। महापंचायत में कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। करीब तीन घंटे महापंचायत चली।
महापंचायत में शामिल लोग
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ तक गूंजा मामला
दोनों पक्ष लखनऊ में सीएम से भी मिले थे। इसके बाद प्रेस वार्ता कर जिला पंचायत अध्यक्ष ने हस्तक्षेप करने वाले लोगों पर कई आरोप लगाए थे। मामले को लेकर मनीष चौहान ने आज डुंडूखेड़ा गांव में स्वाभिमान पंचायत का ऐलान किया था। जिसका काल्स्यान खाप के पदाधिकारी विरोध कर रहे हैं।
आज पंचायत में जुटने के लिए जिलेभर से लोग सुबह ही ट्रैक्टर ट्राॅलियों में सवार होकर डुंडूखेड़ा पहुंचने शुरू हो गए। मनीष चौहान ने कहा कि महापंचायत में जिला पंचायत प्रकरण के अलावा सामाजिक मुद्दे दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, शादी में फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।
महापंचायत में शामिल मृगांका सिंह व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
आयोजकों के अनुसार 84 के स्वाभिमान बचाओ की पंचायत में सर्व समाज के भारी संख्या में लोग भाग लेने पहुंचे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने कहा कि पंचायत पूरी तरह से सफल रही। आसपास के जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत के लोग भी पंचायत में भागीदारी करने पहुंचे।
उधर, क्षेत्र के गांव भारसी में भारतीय किसान यूनियन के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू पंवार के आवास पर कई गांव के लोगों की पंचायत का आयोजन किया गया है जिसमें कलस्यान पंचायत के बहिष्कार का निर्णय लिया गया।