शामली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को शिक्षण संस्थाओं में शिक्षिकाओं और छात्राओं को सम्मानित किया गया।
श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने कहा कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। शिक्षिका लक्ष्मी गर्ग, अनुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कीर्ति गर्ग व अंजली सैनी को सम्मानित किया। स्नेहा निर्वाल को एयर पिस्टल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान पाने पर सम्मानित किया। हां घनश्याम सारस्वत, अनिल कश्यप, अश्वनी कुमार, अक्षय जिंदल, रामनाथ, शिवकुमार, वेदप्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सतीश आत्रेय ने किया।
हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने संगोष्ठी आयोजित की। इसमें वैशाली, पारुल, शिप्रा, महमिशा, तानिया आदि ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, तेजाब कांड पर विदुषी, अंशु मलिक, फिजा, सुकन्या, शिवानी शर्मा, प्रियंका शर्मा, वैशाली ने कविता, भाषण और गीत के माध्यम से महिलाओं का जागरूक किया। संचालन मीनाक्षी ने किया। यहां अलका संगल, मीना कुमारी, जसदीप कौर, प्रीति, अनीता अग्रवाल ने विचार रखे। इससे पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा रैली निकाली गई। यहां प्रधानाचार्या दीपाली गर्ग, एसीएमओ डॉ. सुुशील कुमार, डॉ. राजकुमार सागर, डीपीएम आशुतोष श्रीवास्तव, अंकित, फहीम, अनुराग सिंह, अलका संगल, संजीव पंवार आदि मौजूद रहे।
वीवी डिग्री कॉलेज में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. नीना छोकरा ने प्रेरक प्रसंग सुनाकर बालिकाओं को जागरूक किया। छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या विषय पर नाटिका प्रस्तुत की। यहां सभासद पूनम विश्वकर्मा, अंजलि, वर्षा आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या मंजू मगन, डॉ. मीरा सिंह, डॉ. छवि, ऋचा भारद्वाज, रजनी, अनुप्रीता, बबली रानी आदि मौजूद रहीं।