शामली। जनपद में सर्विलांस सेल और थानों की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आमजन के खोए हुए 128 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी नजर आई।
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देश पर सर्विलांस सेल और जनपद के सभी थानों पर संचालित सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से यह अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन ट्रैक कर उन्हें बरामद किया।
मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द किए।