फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: वसूली प्रकरण में गार्ड पर गिरी गाज, तीन को नोटिस

Wed, 06 May 2026 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन के नाम पर 400 से 500 रुपये की वसूली करने के मामले में सीएमएस की रिपोर्ट के बाद वसूली करने वाले गार्ड गौरव को हटा दिया है। साथ ही तीन अन्य कर्मचारियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 2 मई के अंक में 400 रुपये दो और तुरंत सीटी स्कैन करा लो, 3 मई के अंक में जिला अस्पताल में सुविधा, बाहरी लैब के लिए जांच लिख रहे चिकित्सक शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबरें प्रकाशित की थीं, जिनमें खुलासा किया गया था कि जिला अस्पताल में सीटी स्कैन के नाम पर लोगों से वसूली की जा रही है। साथ ही कुछ चिकित्सक बाहरी जांच लिख रहे हैं, जिससे मरीजों पर आर्थिक भार पड़ रहा है।
सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि तीन सदस्यीय जांच समिति की जांच में पाया गया है कि आउटसोर्स गार्ड गौरव की मिलीभगत से यह खेल चल रहा था, जिसे जिला अस्पताल से हटा दिया गया है। साथ ही तीन अन्य कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। बाहरी जांच लिखने वाले चिकित्सकों को भी जल्द ही नोटिस जारी किए जायेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी बोले, तुरंत होगा एक्शन
जिलाधिकारी आलोक कुमार यादव ने कहा कि यदि जिला अस्पताल में निशुल्क जांच के नाम पर किसी भी मरीज से रुपये लिए गए तो तुरंत कड़ा एक्शन होगा। मरीजों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
आखिर अन्य पर क्यों नहीं की कार्रवाई
जिला अस्पताल प्रशासन ने वसूली प्रकरण में गार्ड पर तो कार्रवाई कर दी है, मगर इसमें अस्पताल के ही कई अन्य कर्मचारी और सीटी स्कैन करने वाला स्टाफ भी शामिल बताया जा रहा है। सवाल उठ रहा है कि आखिर अन्य पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। क्यों छोटे कर्मचारी पर कार्रवाई कर इतिश्री कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें