फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों का वाजिब दाम मिलेगा ः सुरेश राणा

Sun, 14 May 2017 12:04 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Inspection - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली।  प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण करने का उद्देश्य किसानों को फसलों का वाजिब दाम दिलाना है। साथ ही केंद्रों पर घटतौली रोकना है। उन्होंने कहा कि शामली मंडी परिसर में अफसरों से मिलकर सफाई व्यवस्था को दुुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कृषि उत्पादन मंडी में खाद्य विभाग के गेहूं खरीद केंद्र का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने गेहूं के दो बोरों को कांटे पर त़ुलवा कर देखा। तौल के समय बोरे में गेहूं उचित पाया गया। राणा ने किसानों के लिए पानी की सुविधा के बारे में अधिकारियों से पूछा।

इस पर केंद्र प्रभारी रजनीश भारती, डिप्टी आरएमओ निहारिका ने सफाई देते हुए कहा कि खरीद केंद्र पर किसानों की सुविधा के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था है।

उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद पर किसानों के साथ घटतौली किसी हालत में सहन नहीं की जाएगी। शिकायत मिलने पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की
जाएगी। गन्ना राज्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ उनका मकसद किसानों को फसलों का वाजिब दाम दिलाना और घटतौली रोकना है। 

खरीद केंद्र पर मंडी परिसर में व्यापारियों ने मंत्री को गंदगी की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि गेहूं खरीद केंद्र पर व्यवस्था देखने आए थे। खरीद केंद्र में कोई भी खामियां नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि पिछले सत्र के सापेक्ष इस साल किसानों को  दोगुना गन्ना मूल्य का भुुगतान किया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश की 56 चीनी मिलें 14 दिन में गन्ना मूल्य का भुगतान कर रही हैं। उन्होंने हर चीनी मिल को 14 दिन में किसानों का गन्ना मूल्य का भुगतान करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने शामली के ओडीएफ को स्वीकार नहीं किया है।

खुले में शौच रोकने के लिए हर घर में शौचालय की वकालत की है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन तरार, डिप्टी आरएमओ निहारिका, विपणन निरीक्षक सुनीता मौजूद रहंी।

बिखरे गेहूं की कराई सफाई
शामली। गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा के शामली मंडी में खरीद केंद्र के निरीक्षण की सूचना मिलते ही डिप्टी आरएमओ निहारिका, केंद्र प्रभारी रजनीश भारती मौके पर पहुंच गए। विपणन विभाग के अफसरों ने खरीद केंद्र पर बिखरे गेहूूं की आनन-फानन में सफाई कराई। 

गेहूं खरीद में जनपद आगे 
शामली। मंडल में लक्ष्य के सापेक्ष जिला गेहूं खरीद में प्रथम स्थान पर है। जिले में शनिवार तक तीस प्रतिशत गेहूं की खरीद हो चुकी है। सहारनपुर जिले में 24 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर जिले में 16.5 प्रतिशत लक्ष्य के सापेक्ष  गेहूं की खरीद हुई है।    

जिले में एक माह से ज्यादा गेहूं की खरीद चल रही है। जिले के विभिन्न खरीद एजेंसियों के 21 खरीद केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस साल जिले का गेहूं खरीद का लक्ष्य एक लाख 92 हजार क्विंटल निर्धारित किया गया था। जिले में 33 दिनों में  60, 470 क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई है। 

खाद्य विभाग ने16, 527 क्विंटल, पीसीएफ 39,139 क्विंटल, भारतीय खाद्य निगम 4, 303 क्विंटल  गेहूं की खरीद शामिल है। जिले में प्रतिदिन  गेहूं की खरीद ढाई हजार क्विंटल की आवक हो रही थी, जो एक माह के बाद खरीद केंद्र पर घटकर 1920 क्विंटल आवक रह गई है। इस साल शासन द्वारा निर्धारित किए गए लक्ष्य के सापेक्ष तीस प्रतिशत गेहूं की खरीद हो पाई है। 

सहारनपुर मंडल के आरएमओ जीएस तेवतिया ने बताया कि मंडल में गत वर्ष 4 लाख 61 हजार क्विंटल  गेहूं की खरीद होपाई थी। इस साल  चार लाख 71 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद कर  लक्ष्य का 24 प्रतिशत पूरा किया है।

सहारनपुर जिले में 3 लाख 45 हजार क्विंटल, मुजफ्फरनगर जिले ने 66 हजार 470 क्विंटल  गेहूं और शामली जिले ने 60.470 क्विंटल गेहूं खरीद कर तीस प्रतिशत गेहूं खरीद कर निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर पाया है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शामली जिला मंडल में प्रथम स्थान पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें