फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की टिप्पणी के खिलाफ किया हंगामा प्रदर्शन

Sun, 14 May 2017 12:01 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झिंझाना। सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद भी पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में अगवा किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर थाने पहुंचे पीड़ितों को पुलिस के रवैये से मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन


दरोगा ने पीड़ित परिजनों से कहा कि हमारे पास कोई जादुई चिराग नहीं है, जो चुटकी बजाते ही लड़की को तलाश लाए। इससे परिजनों में रोष व्याप्त हो गया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने  समझाकर उनके गुस्से को शांत किया।

झिंझाना थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को तीन दिन पूर्व गांव का ही युवक बहला-फुसलाकर अगवा करके ले गया। किशोरी के भाई ने थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीन दिन व्यतीत होने के बाद भी किशोरी बरामद नहीं हुई और आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


शनिवार को जिला पंचायत सदस्य सुनील तोमर के साथ पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे और किशोरी को बरामद कराने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि थाने में तैनात एक दरोगा ने कह दिया कि पुलिस के पास कोई जादुई चिराग नहीं है, जो चुटकी बजाते ही लड़की को तलाश लाए। इतना सुनते ही महिलाओं का गुस्सा भड़क गया।

पीड़ित परिजनों ने पुलिस कर्मी के रवैये के विरोध में हंगामा शुरू कर दिया। जिला पंचायत सदस्य सुनील तोमर ने लोगों को समझाबुझाकर को शांत किया। एसएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि लापता किशोरी के परिजनों द्वारा गांव के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

मोबाइल लोकेशन ट्रेस कराई जा रही है, जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। इस दौरान धर्मवीर, ओमबीर, सुरेश, जयपाल, रविंद्र, कमला, ओमबीरी, रोशन, विजय, सुनीता, विनोद, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें