फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन जुताई के उपयुक्त है समय

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीष्मकालीन जुताई के लिए उपयुक्त है समय
विज्ञापन

शामली। जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि वर्षा का मौसम होने के कारण ग्रीष्मकालीन जुताई के लिए यह समय उपयुक्त है। उन्होंने ग्रीष्मकालीन जुताई अपनाने पर बल दिया। रबी की कटाई के बाद खेत की गहरी जुताई आगामी खरीफ फसल के लिए लाभकारी है। इससे मिट्टी में छुपे हानिकारक कीट एवं उसके अंडे, लारवा, प्यूपा, निमेटोड गहरी जुताई के बाद सूर्य की तेज किरणों से नष्ट हो जाते हैं।
उन्होंने बताया कि भूमि जनित रोगों के जीवाणु, कवक आदि नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि धान की फसल में बीज शोधन में जीवाणु झुलसा रोग की रोकथाम हेतू 25 किलोग्राम बीज की 4 ग्राम स्ट्रप्टो साइक्लीन या 40 ग्राम स्ट्रप्टोमायसीन सल्फेट के घोल में 12 घंटे भिगोकर रखे। इसके बाद घोल से निकालकर बीज में 75 ग्राम थीरम या 50 ग्राम कार्बंडाजिम-50 या 125 ग्राम ट्राइकोडर्मा मिलाकर नर्सरी की बुवाई करें। भूमि शोधन के लिए जिन खेत मेें दीमक या सफेद गिडार का प्रकोप है, उसमें 2.5 किलोग्राम व्यूवेरिया वेसियाना-1 प्रति 100 किलोग्राम गोबर की खाद में मिलाकर कल्चर तैयार कर लें तथा रोपाई या बुवाई के समय खेत में मिला दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत महोत्सव पर होंगे कार्यक्रम
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ 15 अगस्त तक पूरे जनपद में भव्य रूप से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विभागवार आयोजन किए जाएं। विद्यालयों में वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, भाषण आदि की ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें