थानाभवन क्षेत्र के गांव हरड़फतेहपुर में भागवत कथा सुनतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
शामली। श्रीमहादेव रुद्र यज्ञ सेवा समिति के तत्वावधान में विशाल महारुद्र महाभिषेक यज्ञ में सातवें दिन पूजन के बाद आहुति डाली गईं। प्रसिद्ध कथा वाचक अरविंद दृष्टा जी महाराज ने कहा कि भगवान रुद्र की विशेष कृपा से जीव के सारे दुख दूर हो जाते हैं।
रविवार को प्राचीन सिद्धपीठ भाकूवाला शिवमंदिर में श्रीमहादेव रुद्र यज्ञ सेवा समिति के तत्वावधान में विशाल महारुद्र महाभिषेक यज्ञ में सातवें दिन काशी से आए यज्ञाचार्य पंडित हीरालाल पांडे के नेतृत्व में मुख्य यजमान भूपेंद्र मलिक, डॉक्टर अशोक सिंघल, विजय कौशिक समसपाल मलिक, सचिन चौधरी को पूजन कराया गया।
श्रद्धालुओं ने सुबह यज्ञशाला की परिक्रमा करके पुण्य कमाया। अरविंद दृष्टा जी महाराज ने श्रीराम-रावण युद्ध एवं रुद्र भगवान की कथा सुनाई। मुंबई से आए संस्कृताचार्य पंडित माधव पांडेय ने संस्कृत में विचार रखे। इस मौके पर सत्यप्रकाश कौशिक, सुनील निर्वाल, मुकेश जागिड़, विनोद तोमर सदस्य, दीपक गर्ग, प्रदीप पंवार, सतेंद्र खैवाल, विपिन अग्रवाल, सूर्यवीर सिंह, अंकित कौशिक, रिंकू शर्मा मौजूद रहे।