फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़क पर पलटे बेकाबू ट्रक, चार जख्मी

Mon, 20 Feb 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चौसाना में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौसाना। बिड़ौली-चौसाना मार्ग पर सकौती गांव के निकट खस्ताहाल सड़क पर अनियंत्रित होकर सिलेंडर और चीनी से भरें दो ट्रक पलट गए। जिसमें चालक और हेल्पर समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


इंडेन गैस कंपनी का सिलेंडरों से भरा एक ट्रक हरियाणा के पानीपत से गंगोह-सहारनपुर जा रहा था। ट्रक चौसाना के सकौती गांव के निकट पहुंचा, तो रात्रि करीब दो बजे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक और हेल्पर दोनों उसी में फंस गए। वहां से गुजरों राहगीरों ने घायलों को ट्रक से बाहर निकाला और घायलों को करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

चालक ओमवीर हरियाणा के कोंहड का निवासी बताया गया है। वहीं, दूसरी ओर सहारनपुर के शेरमऊ शुगर मिल से करनाल जा रहा चीनी से भरा ट्रक सकौती के पास पलट गया। इसमें भी चालक और हेल्पर चोटिल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को ट्रक से बाहर निकालकर प्राथमिक  उपचार कराया गया। वहीं, ग्रामीणों के अनुसार खस्ताहाल हो चुकी है, इसी के चलते यहां पर रोजाना कोई न कोई हादसा होता रहता है। शनिवार को भी यह हादसा दोनों के कारण हुआ। सालों से यह मार्ग टूटा हुआ है, लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें