फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों के आवंटन पर टिकी चीनी मिलों की निगाहें

विज्ञापन
Sugar mills set eyes on allocation of purchasing centers
विज्ञापन
गन्ना विभाग के अफसरों ने लखनऊ में डाला डेरा, बृहस्पतिवार तक आवंटन की संभावना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। चीनी मिलों के नए पेराई सत्र के मद्देनजर अगले दो दिनों में लखनऊ से क्रय केंद्र आवंटित होने की संभावना है। जिले की चीनी मिलों की इस पर निगाहें टिकी हुई है। जिले के गन्ना अधिकारियों ने लखनऊ में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

सरकार ने चीनी मिलों का नया पेराई सत्र 30 अक्तूबर घोषित कर दिया है। 2019-20 के नए गन्ना पेराई सत्र के लिए एक माह पूर्व लखनऊ मेें गन्ना सुरक्षण बैठक मंडल वार घोषित हो चुकी है। जिले की सभी चीनी मिलों का बायलर पूजन करके अग्नि प्रज्ज्वलित हो चुकी है। लेकिन शासन से अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं हो सका है। लखनऊ में चीनी मिलों को खरीद केंद्र आवंटित करने का मंथन चल रहा है। प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने जिलों के गन्ना अधिकारियों को बुला लिया है। जिला गन्ना धिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले की चीनी मिलों को क्रय केंद्र आवंटित होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले के चीनी मिलों के आंकडे़
चीनी मिल क्रय केंद्र गत वर्ष पेराई क्षमता मौजूदा पेराई क्षमता
शामली 48 70 75
ऊन 77 60 70
थानाभवन 87 90 90
(नोट: पेराई क्षमता हजार क्विंटल में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें