फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद चीनी मिलों का पेराई सत्र पिछड़ने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद चीनी मिलों का पेराई सत्र पिछड़ने की आशंका
विज्ञापन

शामली। दो दिन की बारिश के बाद जिले में चीनी मिलों का पेराई सत्र पिछड़ जाने की आशंका है। दीपावली के बाद जिले में चीनी मिलों का नया पेराई सत्र शुरु होने की संभावना है। शासन का दबाव आया तो चीनी मिलें इस माह भी पेराई शुरु कर सकती हैं।
विज्ञापन

गन्ने में 8.90 प्रतिशत से कम रिकवरी आने तक चीनी मिलें और खांडसारी इकाई चालू न किए जाने का गन्ना एवं चीनी आयुक्त का आदेश है। जिले की चीनी मिलों के अफसरों का कहना है कि उनके द्वारा चीनी मिलें चलाने की तिथि घोषित नहीं की गई है। जिले की बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल के यूनिट हेड वीरपाल सिंह का कहना है कि चीनी मिल ने सोमवार को गन्ने की रिकवरी लैब में टेस्ट कराई है। बारिश के कारण गन्ने की रिकवरी कम आई। मंगलवार तक रिकवरी प्रतिशत परिणाम आने के बाद चीनी मिल चलाने का मुहूर्त निकलवाया जाएगा। शामली चीनी मिल के सहायक गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा के मुताबिक चीनी मिल चलाने के लिए तिथि घोषित नहीं की गई है। राणा समूह के ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत ने बताया कि चीनी मिल की गन्ना रिकवरी बहुत कम आ रही है। लगातार बारिश के बाद गन्ने की रिकवरी दुरुस्त होने में कम से कम पंद्रह दिन लगते है। ऊन चीनी मिल 30 अक्तूबर को अपना पेराई सत्र शुभारंभ कर देगी।
विज्ञापन

ऊन चीनी मिल की लैब की गन्ना रिकवरी के आंकड़े
- तिथि-- -रिकवरी प्रतिशत- पिछले सत्र की रिकवरी प्रतिशत -
7- अक्तूबर 6.30 प्रतिशत
- 8- अक्तूबर 6.41 प्रतिशत 6.76 प्रतिशत
- 9 -अक्तूबर 6.13 प्रतिशत 6.88 प्रतिशत
- 10-अक्तूबर 6.33 प्रतिशत 6.88 प्रतिशत
-11 अक्तूबर 6.67 प्रतिशत 7.13 प्रतिशत
-12 अक्तूबर 6.74 प्रतिशत 7.34 प्रतिशत
शामली मिल की गन्ना रिकवरी रिपोर्ट
13 अक्तूबर को 8.00 प्रतिशत 8.28 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें