चौसाना के गढी हसन पुर में रंग बिरंगी रोशनी से सजा नवदुर्गा मन्दिर
- फोटो : SHAMLI
नवदुर्गा मंदिर पर लगेगा मेला, रोशन हुआ दरबार
शामली, चौसाना। गांव गढी हसनपुर में एक प्राचीन नवदुर्गा मंदिर है, जिसमें प्रत्येक वर्ष आश्विन मास की चतुर्दशी को एक विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में माथा टेकने आते है। मान्यता है कि मां के दरबार में पहुंचकर सच्चे मन से पूजा करने वालों की सभी मन्नतें पूरी होती है। प्रत्येक वर्ष चतुर्दशी के मौके पर लगने वाले मेले में उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब सहित दिल्ली राज्यों से भक्त मां दुर्गा के दर्शन को आते है। पिछले वर्ष कोरोना महामारी के चलते प्रशासन से नव दुर्गा मंदिर पर मेले के आयोजन की अनुमति नहीं मिली थी। इस वर्ष प्रशासन से मेले की अनुमति मिलने के बाद विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के पुजारी उमेश शर्मा ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मंदिर परिसर में श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाएंगे। सोमवार शाम से ही मंदिर रंग-बिंरगी लाईटों की रोशनी में मन मोह रहा था।
चौसाना के गढी हसन पुर में रंग बिरंगी रोशनी से सजा नवदुर्गा मन्दिर- फोटो : SHAMLI