फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- चीनी मिलों ने 68 प्रतिशत गन्ने की हुई पेराई

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। इस बार जिले की चीनी मिले 68 प्रतिशत गन्ने की पेराई कर चुकी है। थानाभवन, ऊन चीनी मिल का पेराई आगामी 25 अप्रैल और शामली चीनी मिल 10 मई तक गन्ना पेराई सत्र समाप्त करके बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कुल गन्ने का कोल्हू और क्रेशर 25 से तीस प्रतिशत गन्ने की पेराई करते है। 75 प्रतिशत गन्ना जिले की चीनी मिलो को पेराई के लिए जाता है। नियमानुसार किसान 85 प्रतिशत सट्टे का गन्ना चीनी मिल को आपूर्ति करने का अधिकार है। इस साल जिले में 77, 231 हेक्टेयर गन्ने की पैदावार हुई है। गन्ना विभाग के रिकार्ड के मुताबिक पिछले पेराई सत्र 2020-21 में जिले की चीनी मिल गत वर्ष 3,55,14,000 क्विंटल गन्ने की पेराई करके 17 मई अपना गन्ना पेराई सत्र समाप्त कर दिया था।
इस बार जिले की शामली और थानाभवन चीनी मिल आठ नवंबर और ऊन चीनी मिल ने 15 नवंबर से गन्ना पेेेराई सत्र शुरू किया। शामली, थानाभवन और ऊन चीनी मिल का 3.59 करोड़ बेसिक कोटा निर्धारित है। जिसमें शामली चीनी मिल एक करोड़ 14 लाख क्विंटल, थानाभवन चीनी मिल 1.38 करोड़ क्विंटल और ऊन चीनी मिल का एक करोड़ 7 लाख क्विंटल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक तीन करोड़ 59 लाख क्विंटल गन्ने के बेसिक कोटे के सापेक्ष दो करोड़ 22 लाख 32 हजार गन्ने की पेराई कर चुका है। 122 दिन के पेराई सत्र में जिले की शामली चीनी मिल ने 68.70 लाख क्विंटल, ऊन चीनी मिल ने 64.43 लाख क्विंटल गन्ना, और थानाभवन चीनी मिल 89.19 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। जबकि ऊन चीनी मिल का गन्ने का बेसिक कोटा एक करोड़ सात लाख क्विंटल है। मिल में गन्ने का सट्टा ज्यादा है, बेसिक कोटा कम है।
ऊन चीनी मिल के बेसिक कोटा एक करोड़ सात लाख क्विंटल के सापेक्ष एक करोड़ 97 लाख क्विंटल गन्ना है। डीसीओ विजय बहादुर सिंह के मुताबिक ऊन चीनी मिल 65 प्रतिशत, 66 प्रतिशत शामली चीनी मिल और थानाभवन 70 प्रतिशत गन्ने की पेराई कर चुकी है। उनका कहना कि गन्ना समिति के कलेंडर के मुताबिक चीनी मिल के दसवें हफ्ते के बाद खेतों में खड़े बढ़े गन्ने के रकबा का सर्वेक्षण कराया जाएगा। थानाभवन और ऊन चीनी मिल आगामी 25 अप्रैल तक पेराई कर बंद हो जाएगी। शामली चीनी मिल आगामी दस मई में अपना पेराई सत्र समाप्त करके बंद होगी।
ऊन चीनी मिल पर बेसिक कोटे से अधिक 90 लाख क्विंटल गन्ने का सट्टा
ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत ने बताया कि ऊन चीनी मिल का गन्ने का बेसिक कोटा एक करोड़ सात लाख और गन्ना सट्टा एक करोड़ 97 लाख क्विंटल है। 90 लाख क्विंटल गन्ना अतिरिक्त सट्टा है। अतिरिक्त गन्ने के सट्टे की बाइंडिंग नही की गई तो चीनी मिल 30 अप्रैल तक अपना पेराई सत्र समाप्त कर देगी। अन्यथा ऊन चीनी मिल बेसिक कोटे गन्ने को 25 अप्रैल तक पेेेराई कर बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें