फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल कर्मियों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 16 Mar 2017 12:03 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
action - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। कर्मचारियों के धरने के खिलाफ मिल प्रबंधन कड़ा रुख अपना रहा है। चार दिन से मिल में पेराई बंद है, इसी के चलते मंगलवार रात मिल प्रबंधन की ओर से चार मिल कर्मचारियों और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिल प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच रार कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले चार दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मिल कर्मचारी धरने पर बैठे हुए हैं, जिसके चलते मिल में पेराई बंद है। मंगलवार रात मिल प्रबंधन और सिक्योरिटी इंचार्ज राजकुमार की ओर से रामनिवास, तिलकराज, सुरेंद्र, सुरेश सहित कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस ने कार्य में बाधा डालना, धमकी देना, गाली गलौज करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार का कहना है कि मिल प्रबंधन की ओर से तहरीर दी गई थी, जिसके बाद चार नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें