फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक सुधार को परीक्षा देने का मौका, 27 तक जमा करें आवेदन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अंक सुधार के लिए 27 तक जमा करें आवेदन पत्र
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के घोषित हुए रिजल्ट में अंक और परीक्षाफल सुधार के लिए छात्रों को परीक्षा देने का मौका मिलेगा। रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों को को 27 अगस्त तक कॉलेज में आवेदन पत्र जमा करने होंगे। खास बात ये है इस परीक्षा के लिए छात्र को कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।
31 जुलाई को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट घोषित हुआ था। जिले में हाईस्कूल में 13860 व इंटर के 12617 कुल 26477 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। कोरोना की वजह से इस साल परीक्षा न होने से सभी छात्रों को प्रोन्नत किया गया। प्रोन्नत हुए छात्रों में कुछ के परिणाम रोक दिए गए, तो किसी को अंक नहीं दिए गए तो किसी को उम्मीद से कम अंक मिले। रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों को अंक एवं परीक्षाफल सुधार के लिए परीक्षा का मौका दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि बोर्ड की तरफ से घोषित परीक्षाफल में सामान्य, बिना अंक के प्रोन्नत, अनुपस्थित श्रेणी व कम अंक प्राप्त करने वाले समेत सभी श्रेणी के छात्र जो परीक्षाफल में प्राप्त अंक या परिणाम मेें सुधार हेतु एक या एक से अधिक विषयों में बोर्ड द्वारा आयोजित आगामी परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे छात्र परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र के प्रारूप को डाउनलोड कर उसे भरकर अपने कालेज के प्रधानाचार्य को 27 अगस्त की शाम पांच बजे तक उपलब्ध करा दें। इस परीक्षा का छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा 2021 की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्र चाहे तो वह भी आगामी प्रयोगात्मक परीक्षा में सम्मलित हो सकते हैं। डीआईओएस ने बताया कि अंक सुधार हेतु इस परीक्षा में सम्मलित होने वाले छात्रों के मूल्यांकन से प्राप्त अंकों को अंतिम माना जाएगा। पूर्व में घोषित परीक्षाफल 31 जुलाई में लिखित अंश में प्राप्त अंक मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन

29 तक विद्यालयों को अपलोड करने होंगे आवेदन पत्र
शामली। छात्रों से प्राप्त आवेदन पत्रों को विद्यालय के प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट पर विद्यालय लॉगिन के माध्यम से रोजाना अपलोड करेंगे। अपलोड करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त है। इस तिथि के बाद कोई आवेदन पत्र अपलोड नहीं होगा। यदि किसी छात्र का निर्धारित अवधि में जमा किया गया आवेदन पत्र अपलोड नहीं हो पाता तो इसके लिए प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

कॉलेज की सभी छात्राएं बिना अंक प्रोन्नत
शामली। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज के रविंद्र कुमार ने बताया कि हाईस्कूल के घोषित रिजल्ट में सभी 198 छात्राओं को बिना अंक के प्रोन्नत किया गया। इंटर में एक छात्रा का परिणाम रुका है व सात छात्राओं को बिना अंक प्रोन्नत किया गया। इस मामले में बोर्ड ने 16 तक छात्राओं का रिकार्ड मांगा था। बोर्ड को दोबारा अंक भेज दिए गए हैं। अगर छात्राओं को एक दो दिन में अंक नहीं दिए जाते तो फिर परीक्षा के लिए आवेदन पत्र लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें