फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: टैबलेट पाकर छात्रों के चेहरे खिले

विज्ञापन
झिंझाना में गुरुदेव आईटी आई में टैबलेट पाकर खुशी से उछलते गुरुदेव आईटीआई के छात्र। संवाद
विज्ञापन
झिंझाना। गुरुदेव कॉलेज ऑफ आईटीआई जमालपुर में सरकार की डीजी शक्ति योजना के अंतर्गत टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। टैबलेट पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र शर्मा ने सभी छात्रों को मेहनत और लगन से ध्यान केंद्रित कर पढ़ाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी छात्रों के माता पिता का एक ही सपना होता है कि पढ़ लिखकर उनकी होनहार संतान उच्च पद पर आसीन हो । इसी सपने को मन में लाकर शिक्षित होकर आगे बढ़ना है। फिर कामयाबी झक मारकर तुम्हारे साथ होगी।
कॉलेज के चेयरमैन शिव कुमार ने कहा कि सरकार की किसी भी योजनाओं का लाभ छात्रों तक पहुंचे उनका यही उद्देश्य है। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्या शालिनी शर्मा, आयुश चौहान, मोंटी चौधरी, पंकज कुमार, रजत चौहान, अंकुर कुमार, शिवम चौहान, अनुज कुमार, राधिका सैनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें