फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बाइक सवार दो पक्षों के युवकों के बीच हुई फायरिंग

विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव गढी दौलत में फायरिंग सूचना पर ग्रामिणों से घटना की जानकारी लेते पुलिस - फोटो : mathura
विज्ञापन
कांधला। थानाक्षेत्र के गंगेरू-गढ़ी दौलत मार्ग पर माइनर के निकट बाइक सवार दो पक्षों के युवकों के बीच फायरिंग हुई। फायरिंग से क्षेत्र में दहशत बन गई। पुलिस पहुंचने से पहले दोनों पक्षों के युवक मौके से भाग गए। बताया गया है कि गांव गढ़ीदौलत और श्यामगढ़ी के युवकों के बीच सोशल मीडिया के ग्रुप पर छींटाकशी को लेकर यह घटना हुई है।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से गांव गढ़ीदौलत और श्यामगढ़ी के युवकों के बीच सोशल मीडिया ग्रुप पर किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को दोनों पक्षों के युवकों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ जाने के बाद दोनों तरफ के 12 से ज्यादा युवक धारदार हथियार व अवैध तमंचे लेकर गंगेरू- गढ़ीदौलत माइनर के पास मौके पर पहुंचे। दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों ने हवाई फायरिंग की। बताया गया है कि 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग होने से आसपास के लोगों में दहशत बन गई। आसपास के खेतों में कार्य करने वाले किसानों ने मौके से भागकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस को देखकर युवक मौके से भाग गए। पुलिस ने युवकों की तलाश में जंगल काबिंग की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा सका। पुलिस ने मौके से खोखा भी बरामद किया है।ी

कांधला क्षेत्र के गांव गढी दौलत में फायरिंग सूचना पर ग्रामिणों से घटना की जानकारी लेते पुलिस- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें