फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिन जागरूकता रैली का निकाली।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लक्ष्मी गौतम ने प्राचार्या को पौधा देकर स्वागत किया। छात्रा तनु, मनु व हीना ने कुलगीत की प्रस्तुति के बाद कार्यक्रम अधिकारी ने सात दिवसीय शिविर में संपन्न गतिविधियों की आख्या प्रस्तुत की। स्वयंसेविकाओं ने लक्ष्य गीत, देश भक्ति गीत, कोविड-19 जागरूकता पर नाटक व नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

शिविर के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राओं को प्राचार्या ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लक्ष्मी गौतम ने अपने संबोधन में स्वयं सेविकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्होंने इस शिविर में अथक मेहनत के साथ लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है, उसी प्रकार वह अपने जीवन पर्यंत समाज सेवा एवं राष्ट्र सेवा हेतु कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें