फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ जीवन के लिए धूम्रपान, तंबाकू से रहे दूर

विज्ञापन
शामली में नो स्मोकिंग-डे पर बोर्ड पर हस्ताक्षर करते मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय अग्रवाल। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। सीएमओ कार्यालय पर नो स्मोकिंग डे पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया और धूम्रपान न करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा कि स्वस्थ जीवन यापन करना है, तो तंबाकू उत्पाद और धूम्रपान से दूर रहना होगा। नोडल अधिकारी डॉ. अथर जमील ने धूम्रपान व तंबाकू उत्पाद के सेवन से होने वाले विकार और रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में सीएमओ ने अधिकारियों व कर्मचारियों को धूम्रपान व तंबाकू उत्पाद के सेवन की आदत को छोड़ने के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यालय में धूम्रपान करते हुआ पाए जाने पर 200 रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा। गोष्ठी में एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार, डॉ. अश्वनी शर्मा, डॉ. जाहिद अली त्यागी, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. राहत अली, डॉ. नेतराम, डॉ. भानू प्रकाश, डीपीएम आशुतोष श्रीवास्तव, डॉ. रोशी फातिमा, डॉ. शाइस्ता नाज, रवि अस्थाना, सत्यप्रकाश, रामनाथ, विजय कुमार, उमाशंकर भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें