फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाई

विज्ञापन
कैराना के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर शपथ लेते छात्र ? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाई
विज्ञापन

कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विज्ञान संकाय में रसायन विज्ञान विभागीय परिषद और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. योगेंद्र पाल सिंह ने युवा छात्र-छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाई। कहा कि ऊर्जा हमारी जीवन शैली का अभिन्न अंग है। ऊर्जा की आज की बचत कल एक बेहतर दिन के लिए सदुपयोगी हो सकती है। महाविद्यालय के रसायन विभाग की विभागीय परिषद प्रभारी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अजय बाबू शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाने के पीछे उद्देश्य यह है कि ऊर्जा की बचत कर हम अप्रत्यक्ष रूप से राष्ट्र के लिए एक मदद कर रहे होते हैं। ऊर्जा संरक्षण से धन की भी बचत होती और आर्थिक प्रबंधन में मदद मिलती है। बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा सुनैना ने कार्यक्रम का संचालन किया। शपथ कार्यक्रम के अवसर पर डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल, डॉ. भूमेश कुमार, डॉ. नीतू त्यागी, डॉ. हरेंद्र सिंह, हिमांशु, पप्पन, सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें