फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: सड़क पर गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा के नीचे दबकर छात्रा की मौत, गमगीन- माहौल में किया अंतिम संस्कार

Tue, 11 Oct 2022 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
1 of 5
शामली के मोहल्ला विश्वकर्मा नगर में छात्रा शुचि के घर पर एकत्र लोग - फोटो : amar ujala
शामली शहर के कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड पर बारिश के पानी से भरे गड्ढ़े में ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार कक्षा नौ की छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसकी बड़ी बहन बाल-बाल बच गई। दोनों बहन घर से ई-रिक्शा में सवार होकर स्कूल जा रहीं थी। परिजनों ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: संदिग्ध को दी शरण और 11 माह में लुकमान ने खड़ा कर लिया आतंकी नेटवर्क, मिले कई सबूत

शहर के बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर के निकट गली नंबर एक निवासी मुकेश कुमार की पुत्री शुचि अग्रवाल (14) सेंट फ्रांसिस स्कूल शामली में कक्षा नौ की छात्रा थी। उसकी बड़ी बहन आराध्या भी इसी स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है।सोमवार सुबह करीब आठ बजे दोनों बहनें ई-रिक्शा से अपने स्कूल जा रहीं थीं।

यह भी पढ़ें: Meerut:  सीबीआई ने कैंट बोर्ड कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, 1.10 लाख में हुआ था सौदा

 
 
विज्ञापन

2 of 5
शामली के मोहल्ला विश्वकर्मा नगर में विलाप करते मृतक छात्रा शुचि के परिजन - फोटो : amar ujala
कैराना रोड पर शिव मंदिर गुलजारी वाला से आगे सड़क पर बने गड्ढों में बारिश का पानी भरा हुआ था। गड्ढ़े में पहिया गिरने से ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार दोनों बहनें सड़क पर गिर गईं। छात्रा शुचि ई-रिक्शा के नीचे दब गई और सिर में चोट लगने से गंभीर घायल हो गई।
 
लोगों ने ई-रिक्शा को सीधा कर छात्रा को निकाला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और निकट के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले गए। छात्रा की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित परिजनों से हादसे की जानकारी ली।
 
विज्ञापन

3 of 5
विलाप करते मृतक छात्रा शुचि के परिजन - फोटो : amar ujala
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों ने इस मामले को हादसा बताते हुए कोई तहरीर नहीं दी है और शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें: ब्लड कैंसर या पेपर: नर्सिंग की मेधावी छात्रा ने आखिर क्यों चुनी मौत, सुसाइड नोट में लिखा-भोलू भाई आई लव यू

4 of 5
शुचि के परिजनों से घटना की जानकारी लेते कोतवाली प्रभ - फोटो : amar ujala
डीएम से सड़क की मरम्मत कराने की मांग
शामली में नगरपालिका के वार्ड सभासद अनिल उपाध्याय व सभासद पति निशिकांत संगल ने डीएम जसजीत कौर को सोमवार को पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि कैराना रोड पर सड़क में बने गड्ढे में ई-रिक्शा पलटने से छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शामली के मोहल्ला विश्वकर्मा नग - फोटो : amar ujala
कैराना रोड पर कई स्कूल, रेस्टोरेंट, इंडस्ट्रियल एरिया व अन्य संस्थान हैं। इस मार्ग पर जगह-जगह सड़क में गहरे गड्ढे बने हुए हैं। एचडीएफसी बैंक के सामने नाला पटरी दयानंद नगर की सड़क का हाल इससे भी खराब है।

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस: तकनीक में भी आसमान छू रहीं बालिकाएं, युवाओं के लिए बन रहीं प्रेरणास्रोत

बदहाल सड़कों पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कैराना रोड इंडस्ट्रियल एरिया से लेकर एसटी तिराहा तक और नाला पटरी दयानंद नगर की सड़कों का निर्माण कराने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें