फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में संघर्ष, पथराव और फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव बुंटा में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पथराव होने से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। गढ़ीपुख्ता पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकारते हुए दोनों पक्षों को तितर-बितर किया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया। इसी दौरान खेत पर काम कर रहे एक पक्ष के युवक को गोली लगने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायल को शामली अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी शादाब और इकरार के बीच पिछले काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा है। शादाब बुधवार को इकरार के मकान के सामने से गुजर रहा था। आरोप है कि इकरार पक्ष ने शादाब पर कोई टिप्पणी की। जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद गाली-गलौज हो गई। शादाब ने परिजनों को इसके बारे में बताया। जिस पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट के साथ पथराव भी हुआ।
घटना की सूचना पर गढ़ीपुख्ता पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को लाठियां फटकारते हुए खदेड़ा। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जंगल में अपने खेत में काम कर रहे अफजाल के पुत्र अबरार को किसी ने गोली मार दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो अबरार खेत में घायलावस्था में पड़ा था। आनन-फानन में उसको शामली के अस्पताल भिजवाया। अबरार के परिजनों ने आरोप लगाया कि रंजिश के चलते शादाब पक्ष ने उसे गोली मारी है। पुलिस ने परिजनों को किसी प्रकार समझा-बुझाकर शांत किया। गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें