फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में संघर्ष, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के मोहल्ला खैल में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों पक्ष से चार लोग घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी नफीस कुरैशी का अपने पड़ोसी बदर कुरैशी से किसी बात को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। उसी रंजिश को लेकर दोनों के बीच पूर्व में भी कई बार मारपीट हो चुकी है। बृहस्पतिवार रात को रंजिश के चलते दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। शोर-शराबा होने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चलने के साथ ही पथराव हुआ। जिसमें नफीस पक्ष से शौकीन व दूसरे पक्ष से बदर, आमिर व ओसामा घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को मौके से हटाया। परिजनों ने घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने चारों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें