फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल: जिले में एक तिहाई बूथों पर नहीं हुआ कोरोनारोधी टीकाकरण

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में धरने पर बैठी आंगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिकाएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिले में दूसरे दिन भी संविदाकर्मियों और आशाओं ने हड़ताल जारी रखते हुए सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण लगभग एक तिहाई बूथों पर कोरोनारोधी टीकाकरण नहीं हो सका। टीबी की जांच बंद रही और ओपीडी में मरीजों को वापस जाने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

एनएचएम संविदा कर्मचारी और आशाओं ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार से हड़ताल पर है। बृहस्पतिवार को भी हड़ताल जारी रही। संविदा कर्मचारियों और आशाओं ने सीएमओ कार्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने संविदा कर्मचारियों और आशाओं से कहा कि हड़ताल की वजह से टीकाकरण व अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है। उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाया जाएगा, लेकिन संविदाकर्मी व आशाएं मांगों को पूरा होने तक हड़ताल जारी रखने पर अड़े रहे। हड़ताल की वजह से जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। कुल बूथों में लगभग एक तिहाई बूथों पर स्टाफ न होने के कारण टीकाकरण बंद रहा। मोहल्ला पंसारियान स्थित अर्बन पीएचसी पर टीका लगाने वाली वैक्सीनेशन टीम मौजूद थी, लेकिन संविदाकर्मी चिकित्सक व स्टाफ नहीं था।
जांच को आईं महिलाओं को झेलनी पड़ी परेशानी
मोहल्ला पंसारियान अर्बन पीएचसी पर चिकित्सक न मिलने पर महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव बुधूपुरा निवासी गर्भवती नसीमा व बधेव निवासी अनीता जांच के लिए पहुंची, लेकिन चिकित्सक न होने के कारण उन्हें बिना जांच उपचार के वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन

इनसेट....
27.16 प्रतिशत हुआ कोरोनारोधी टीकाकरण
शामली। जिले में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 75 बूथों पर कोरोनारोधी टीकाकरण का माइक्रोप्लान बनाया गया था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि संविदा कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से 23 बूथों पर टीकाकरण बंद रहा। 52 बूथों पर ही टीके लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 16 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा था, जिनमें 4345 लोगों को टीके लगे हैं। 1738 लोगों को पहली डोज और 2607 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। लक्ष्य के सापेक्ष 27.16 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण में 534 वॉयल खर्च हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें