शामली जनपद के चौसाना क्षेत्र में खोडसमा की आठ वर्षीय बच्ची को गांव के आवारा कुत्ते ने नोंचकर घायल कर दिया गया। आवारा के विरोध में आए घर के तीन पालतू कुत्तों को भी काटकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पालतू कुत्तों का भी इलाज कराया जा रहा है।