फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: टैक्स को लेकर पटनी परतापुर टोल पर हंगामा, मैनेजर समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्स को लेकर पटनी परतापुर टोल पर हंगामा, मैनेजर समेत चार घायल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

झिंझाना। क्षेत्र के पटनी पटनापुर टोल प्लाजा पर रविवार की देर रात कार सवार से टोल टैक्स मांगने को लेकर कर्मचारियों की युवकों से नोकझोंक हो गई। इस दौरान पहुंचे कई युवकों , महिलाओं ने टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की जिसमें टोल मैनेजर समेत चार घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार की देर रात करीब 9:30 बजे करनाल की तरफ से कार झिंझाना की तरफ आ रही थी। टोल मैनेजर अमित ने बताया कि कर्मचारियों ने कार सवार से टोल टैक्स मांगा तो उसमें सवार युवकों ने कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। काफी देर तक हंगामा चलता रहा । आरोप है कि इसके बाद काफी संख्या में पुरुष और महिला ग्रामीण मौके पर पहुंचे और टोल पर कर्मचारियों के साथ लाठी डंडों से मारपीट की । मारपीट में टोल मैनेजर अमित बालियान ,कर्मचारी सरवर ,सुहेल आयुष घायल हो गए । मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची मगर तब तक आरोपी मौके से जा चुके थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घायलों को ऊन सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें