सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री नवीन मक्कड़ लखनऊ में प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मिले। उन्होंने नगर निगम द्वारा बढ़ाए गए गृहकर को अधिक बताते हुए विरोध जताया। उन्होंने नगर विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपकर कहा कि किसी भी सूरत में 10 फीसदी से अधिक गृहकर नहीं बढ़ना चाहिए। कहा कि जबरन थोपे जा रहे टैक्स को जमा कराने में व्यापारी असमर्थ हैं। उन्होंने मंत्री को एक उदाहरण देते हुए बताया कि एक व्यक्ति पर वर्ष 2023-24 में 3261 रुपये हाउस टैक्स था, जिसे बढ़ाकर 28282 रुपये कर दिया गया है। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने मंत्री से अनुरोध किया कि प्रदेश के सभी नगर आयुक्तों को पत्र भेजकर निर्देश दिए जाएं कि 10 प्रतिशत से अधिक गृहकर ना बढ़ाया जाए।