मंसूरा गांव में भाजपा की प्रचार वैन में की गई तोड़फोड़।
- फोटो : SHAMLI
मंसूरा गांव में भाजपा की प्रचार गाड़ी पर पथराव
झिंझाना। थाना क्षेत्र के गांव मंसूरा में सोमवार शाम भाजपा के प्रचार गाड़ी पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। चालक किसी तरह से अपनी गाड़ी लेकर पुलिस तक पहुंचने में सफल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल रैली के लिए देहात क्षेत्र में प्रचार गाड़ी गई हुई थी। जो डोकपुरा से मंसूरा गांव में आते ही कुछ लोगों ने गाड़ी पर पीछे से पथराव शुरू कर दिया। चालक ने बताया कि वह किसी तरह से अपनी जान और गाड़ी को बचाकर पुलिस के पास पहुंचा। मंसूरा के प्रधान पति अफसर ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने बताया कि गांव में हमले की सूचना मिली थी। जिसकी जानकारी की जा रही है तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।