फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: खेड़ी करमू में मकान से पटाखों का स्टॉक बरामद, एक गिरफ्तार

Tue, 29 Oct 2024 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
खेड़ी करमू से बरामद पटाखे। सौजन्य: पुलिस।
विज्ञापन
शामली। खेड़ी करमू गांव के मकान में छापामारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखों का स्टॉक बरामद किया। आरोपी दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दुकानदार से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एएसपी संतोष कुमार ने बताया कि सूचना पर खेड़ी करमू गांव में एक मकान पर पुलिस ने छापा मारते हुए भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी दुकानदार अजय कुमार को हिरासत में ले लिया। दुकानदार ने बताया कि वह सहारनपुर से बेचने के लिए पटाखों को लाया था। दुकानदार के पास पटाखों को बेचने का लाइसेंस है, मगर उसने मकान में स्टॉक किया हुआ था। भारी मात्रा में पटाखे हादसे का कारण बन सकते थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नेताओं का लगा रहा जमावड़ा
दुकानदार को छुड़वाने के लिए दोपहर बाद कोतवाली में विभिन्न दलों के नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। हालांकि पुलिस ने दुकानदार को बिना कार्रवाई के छोड़ने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें