शामली। चारों बदमाशों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जानने के लिए एसटीएफ और आदर्श मंडी थाना पुलिस बुधवार दोपहर बाद सीएमओ कार्यालय पहुंची। इस दौरान डाक्टरों से करीब आधा घंटा बात की। इस दौरान पुलिस फोर्स भी तैनात रहा।
-सोशल मीडिया पर छाया रहा एनकाउंटर प्रकरण
चार बदमाशों के एनकाउंटर का मामला बुधवार को भी दिनभर सोशल मीडिया पर छाया रहा। फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल साइटों पर लोग एनकाउंटर को लेकर कमेंट और पोस्ट डालते नजर आए। लोगों ने इंस्पेक्टर सुनील की मौत पर भी दुख व्यक्त किया। वहीं शामली के सरोज ने पोस्ट डालते हुए कहा कि शामली पुलिस और एसटीएफ ने चार बदमाशों का एनकाउंटर कर लोगों को राहत दी है। रमेश ने इंस्पेक्टर की मौत पर दुख जताया।