फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आन की खातिर हत्या: जिस बेटी को गोद में खिलाया, उसकी हत्या करते वक्त नहीं कांपा दंपती का कलेजा

Fri, 24 Jul 2026 12:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के कांधला में 18 वर्षीय हिना की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। सौतेली मां ने पैर पकड़े और पिता ने गला दबाकर बेटी की हत्या कर दी। बाद में शव को पंखे से लटकाकर पड़ोसी युवकों पर आरोप लगाया।
विज्ञापन
हिना हत्याकांड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिसे कभी गोद में खिलाया, उसकी हत्या करते वक्त भी दंपती का कलेजा नहीं कांपा। शामली के कांधला में 18 वर्षीय हिना की हत्या का पुलिस ने 23 दिन बाद सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्या किसी पड़ोसी या बाहरी युवक ने नहीं, बल्कि हिना के पिता और सौतेली मां ने मिलकर की थी। सौतेली मां ने बेटी के पैर पकड़े और पिता ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पंखे से लटकाकर हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा: सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत, 32 स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे मिलेगी चिकित्सा सुविधा

चाल चलन पर शक, दंपती ने रची हत्या की साजिश
कांधला के मोहल्ला इलियास नगर में एक जुलाई को हिना का शव घर के कमरे में छत के पंखे से लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतका के पिता अहसान ने बताया था कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक अपने साथी के साथ घर में घुसा था।

दोनों ने उसकी बेटी की हत्या की और शव को पंखे से लटकाकर फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को परिवार के लोगों की भूमिका पर संदेह हुआ। पूछताछ में सामने आया कि हिना की हत्या उसके पिता अहसान और सौतेली मां गुफराना ने ही की थी।

सौतेली मां ने पैर पकड़े, पिता ने दबाया गला
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के अनुसार गुफराना हिना के चाल चलन पर शक करती थी। इसी शक के चलते दंपती ने उसकी हत्या की योजना बनाई। गुफराना ने हिना के पैर पकड़ लिए और अहसान ने उसका गला दबा दिया।

हत्या के बाद दोनों ने शव को छत के पंखे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे।इसके बाद अहसान ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पड़ोस में रहने वाले एक युवक और उसके साथी पर हत्या का आरोप लगा दिया। पुलिस ने जांच के बाद मामले का पर्दाफाश करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पहली पत्नी की मृत्यु के बाद किया था दूसरा निकाह
पुलिस पूछताछ में अहसान ने बताया कि उसकी पहली पत्नी गुलशाना की वर्ष 2020 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद वर्ष 2021 में उसने गुफराना के साथ दूसरा निकाह किया। हिना उसकी पहली पत्नी की बेटी थी। पुलिस के अनुसार हिना के चाल चलन को लेकर गुफराना उसके प्रति शक करती थी। इसी शक ने दंपती को इतना बेरहम बना दिया कि उन्होंने मिलकर हिना की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें