फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन की जयंती पर हवन-यज्ञ शुरू

Wed, 21 Oct 2015 12:55 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसैन की जयंती पर श्री हनुमान धाम स्थित अग्रसैन बारात घर में मंगल कलश स्थापना के साथ 24 घंटे का हवन-यज्ञ शुरू हो गया। बुधवार को पूर्ण आहुति के साथ हवन यज्ञ का समापन किया जाएगा। उसके बाद महाराजा अग्रसैन की भव्य शोभायात्रा शहर में निकाली जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह महाराजा अग्रसैन बारातघर में पंडित प्रेम किशोर कोठारी के सानिध्य में ग्यारह ब्राहमणों द्वारा हवन-यज्ञ शुरू किया गया। इस मौके पर मुख्य यजमान नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल, मीनू संगल ने कलश स्थापना की। यज्ञ में 1521 श्रीफल लक्ष्मी यंत्र एवं नवग्रह शांति यंत्रों का शुद्धीकरण पूजन किया गया। 24 घंटे का हवन-यज्ञ बुधवार को सुबह नौ बजे पूर्णाहुति के साथ सपन्न होगा।

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अशोक गोयल, महामंत्री सदीप मित्तल, कोषाध्यक्ष सुमित बंसल, आनंद गर्ग, मनोज गर्ग, कृष्ण कुमार गर्ग, विवेक बंसल, अंकित संगल, धनीश संगल, रोहित कुंच्छल, पंकज गुप्ता,  विकास सिंघल, चंचल गोयल, विशाल गुप्ता मौजूद रहे। बुधवार को तिलक समारोह के बाद  महाराजा अग्रसैन की भव्य शोभायात्रा नगर मे निकाली जाएगी।  शाम छह बजे महाराजा अग्रसैन पार्क में महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें