फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में स्टेडियम की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
शामली उधम सिंह स्टेडियम में दौड़ लगाते युवक। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कबड्डी में स्टेडियम की टीम बनी विजेता
विज्ञापन

शामली। गणतंत्र दिवस पर बुधवार को शहीद उधम सिंह ग्रामीण स्टेडियम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से पांच किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। खेल निदेशालय के निर्देश पर आयोजित बालक एवं बालिका वर्ग में और बालक वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया।
सुबह 10 बजे पांच किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ में बालक वर्ग में बंटी, नितिन, शांतनु, अंकित, सौरभ, उत्सव पहले छह स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कृष्णा, फुरकाना, मीनू, आकांक्षा, मीनाक्षी, नेहापाल पहले छह स्थान पर रहे। इन सभी को पुरस्कृत किया गया। कबड्डी वर्ग में शहीद उधम सिंह स्टेडियम शामली की टीम प्रथम स्थान पर रही। गांव बहावड़ी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। जिला युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार, मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कबड्डी कोच संजू रानी, संजीव कुमार, सतवीर मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला कार्यक्रम के तहत 85 यूपी बटालियन एनसीसी शामली में शहीद सिपाहियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। बुधवार को कमान अधिकारी कर्नल विशाल बख्शी के निर्देशन और सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 1965 के युद्ध में शहीद मालेंडी निवासी सिपाही धर्मवीर सिंह की पुत्रवधू और 2001 में राष्ट्रीय रायफल के शहीद सिपाही बिजेंद्र तोमर की पत्नी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सूबेदार सुरेश कुमार, हवलदार डिंपल, राकेश कुमार, संजीव पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें