फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: गांव में खेल स्टेडियम का एस्टीमेट निरस्त,2019 में मिली थी मंजूरी, अब तक भी नहीं पूरा हुआ निर्माण

Thu, 03 Apr 2025 11:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

खनऊ में प्रमुख सचिव खेल मनीष चौहान ने शामली जनपद के भैंसवाल गांव में खेल स्टेडियम के एस्टीमेट और डिजाइन को अस्वीकार कर दिया है।
विज्ञापन
गांव भैंसवाल में खेल स्टेडियम के लिए प्रस्तावित भूमि। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में प्रमुख सचिव खेल मनीष चौहान ने शामली जनपद के भैंसवाल गांव में खेल स्टेडियम के एस्टीमेट और डिजाइन को अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने 35 करोड़ के स्थान पर 25 करोड़ तक की लागत सीमा का एस्टीमेट तैयार करने के आदेश देते हुए अगली बैठक में इसे लेकर आने के लिए कहा है। हैरानी की बात है कि वर्ष 2019 में स्टेडियम को मंजूरी मिल चुकी है लेकिन छह साल में भी इसका निर्माण शुरू नहीं हुआ है।

विज्ञापन


बुधवार को लखनऊ के बापूभवन में प्रमुख सचिव खेल मनीष चौहान की अध्यक्षता में उत्तर प्रोजेक्ट कारपोरेशन और खेल विभाग के अधिकारियों की सयुंक्त बैठक हुई। इसमें यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से भैंसवाल गांव में खेल स्टेडियम के लिए 35 करोड़ का एस्टीमेट और डिजाइन को रखा।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: फलस्तीन का झंडा लहराने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पढ़ें खास खबरें

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बैठक में शामिल हुए उपजिला क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी त्यागी ने बताया कि प्रमुख सचिव ने पेश किए गए एस्टीमेट की समीक्षा की। उन्होंने 35 करोड़ के एस्टीमेट पर आपत्ति करते हुए कहा कि खेल स्टेडियम निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये की सीमा तय है।

उन्होंने 25 करोड़ की सीमा में ही भैंसवाल खेल स्टेडियम का एस्टीमेट अगली बैठक में पेश करने के मिल कहा है। निर्माण एजेंसी के डिजाइन से भी प्रमुख सचिव खेल असंतुष्ट नजर आए।

अब बाद में होने वाली बैठक में उनके दिशा-निर्देश के अनुसार एस्टीमेट तैयार करके पेश किया जाएगा। बैठक में खेल निदेशक आर पी सिंह, सचिव खेल सुआस लुई, यूपीसीसीएल के नोडल अधिकारी राजेश वर्मा, जिला उपक्रीडा अधिकारी अश्वनी त्यागी, सहारनपुर निर्माण एजेंसी के जेई सुरजीत सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें