फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनी समस्याएं

विज्ञापन
कैराना कोतवाली में थाना समाधान दिवस पर फरियाद सुनते एसएसपी व एएसपी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली/ कैराना। कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचकर एसएसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान 14 शिकायतें आई, वहीं ब्लॉक दिवस में 4 शिकायतें आई। एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन

कैराना कोतवाली पर एसडीएम विशु राजा की अध्यक्षता में थाना दिवस व खंड विकास कार्यालय पर बीडीओ जितेंद्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में ब्लॉक दिवस आयोजित किए गए। थाना समाधान दिवस में दोपहर के समय एसएसपी सुकीर्ति माधव व एएसपी ओपी सिंह पहुंचे। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान जमीनों पर अवैध कब्जे हटवाने, गलत नामजदगी व मारपीट के मामलों में कार्रवाई की मांग सहित 14 तरह की 14 शिकायतें आई। इसके अलावा ब्लॉक दिवस में 4 शिकायतें आई। कहीं पर किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं किया गया। सभी शिकायतों को एक सप्ताह के अंदर समाधान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को भेजा गया। इस दौरान एडीओ पंचायत सुरेंद्र सिंह, एबीएसए सचिन रानी, आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज कुमार, बाल विकास अधिकारी सुदेश भारती, ग्राम पंचायत अधिकारी धर्म सिंह आदि मौजूद रहे। शामली कोतवाली में नायब तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी ने शिकायतें सुनी।
चार शिकायतों का हुआ निस्तारण
कांधला। थाना प्रांगण में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने थाना दिवस पर नगर क्षेत्र से आने वाले फरियादियों की समस्याएं सुनी। थाना समाधान दिवस में अधिकांश शिकायतें अवैध कब्जा और अतिक्रमण को लेकर की गई। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने राजस्व विभाग की टीम को समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस में नगर क्षेत्र के लोगों ने शिकायती पत्र देते हुए अपनी समस्या के निस्तारण की मांग की। थाना समाधान दिवस में चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान राजस्व विभाग के साथ अन्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

शत्रु संपत्ति व तालाब की भूमि कराएं कब्जा मुक्त
गढ़ीपुख्ता। थाना प्रांगण में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम निकिता शर्मा न फरियादियों की समस्याएं सुनी। समाधान दिवस में 6 शिकायतें आई, जिसमें 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। एसडीएम ने लेखपालो को शत्रु संपत्ति, तालाब की भूमि से अवैध कब्जा हटाने के आदेश दिए। समाधान दिवस में भूमि कब्जे को लेकर शिकायत आई । इस दौरान थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ,कानूनगो राहुल, लेखपालो में नरेंद्र शर्मा, रामपाल मलिक, विपिन, सतवीर, चीनू, विमल आदि समाधान दिवस पर मौजूद रहे। संवाद
ब्लॉक दिवस में फरियादी रहे नदारद
गढ़ीपुख्ता। ऊन ब्लॉक कार्यालय पर बीडीओ प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें फरियादी नदारद रहे। ब्लॉक दिवस में एडीओ सतीश कुमार, आपूर्ति निरीक्षक मदन पाल, स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ शशिकांत, पशुपालन विभाग की ओर से ओमपाल, सीडीपीओ जगेश सैनी, एबीएसए विश्वास कुमार समेत सभी ग्राम पंचायत सचिव मौजूद रहे। संवाद
8 शिकायतों में से पांच का निस्तारण
झिंझाना। थाना प्रांगण में शनिवार को सीओ बिजेंद्र सिंह भडाना व तहसीलदार अजय शर्मा की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजित किया गया। समाधान दिवस में कुल आठ शिकायतें आईं । सभी शिकायतें राजस्व विभाग संबंधित थी। जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही समाधान करते हुए तीन शिकायतों को संबंधित अधिकारी व लेखपाल को भेज दिया गया है। इस मौके पर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी सहित समस्त लेखपाल एवं कानूनगो मौजूद रहे। संवाद

कैराना विकास खंड कार्यालय पर समाधान दिवस में फरियाद सुनते बीडीओ।- फोटो : SHAMLI

शामली कोतवाली में समाधान दिवस में शिकायत करते सभासद अनिल कुमार उपाध्याय।- फोटो : SHAMLI

शामली कोतवाली में समाधान दिवस में शिकायत सुनते नायब तहसीलदार व कोतवाली प्रभारी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें