फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नाहिद ने लगाए 26 चौके, होली चाइल्ड ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव सिंभालका स्थित क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। मुकाबला होली चाइल्ड और निर्वाल एकेडमी की टीम के बीच हुआ। होली चाइल्ड की टीम के खिलाड़ी नाहिद हसन ने शानदार पारी खेलते हुए 169 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

पहले टॉस जीतकर होली चाइल्ड की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर खेलते हुए चार विकेट खोकर 380 रन बनाए। सबसे अधिक रन खिलाड़ी नाहिद चौधरी ने 114 गेंद में 169 रन की बेहतर पारी खेली, इसमें उसने 26 चौके मारे। दक्ष संगल ने 58 गेंद में 83 रन व उज्ज्वल शर्मा ने 54 गेंद में 43 रन बनाए। गेंदबाजी में अविश ने आठ ओवर में 79 रन देकर तीन विकेट व मुकेश ने छह ओवर में 51 रन देकर एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी होली चाइल्ड की टीम ने 13 ओवर में एक विकेट खोकर 96 रन ही बना पाई। वंश ने 43 में 46 रन व मुकेश ने 24 में 18 रन बनाए। गेंदबाजी में विराज ने तीन गेंद में 17 रन देकर एक विकेट लिया। कोच शुभम तरार ने बताया कि बारिश होने के कारण डीएलएस प्रक्रिया के तहत होली चाइल्ड की टीम 20 रन से जीत गई। प्लेयर ऑफ द मैच नाहिद चौधरी रहे। इस दौरान प्रशांत कुमार, उज्ज्वल वत्स रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें