फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना में सुरक्षा के लिए बनाया विशेष प्लान

Sat, 08 Apr 2017 12:22 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : file photo
विज्ञापन
कैराना। रंगदारी के मामलों और गुंडागर्दी पर अंकुश लगाने के लिए कैराना में सुरक्षा का विशेष प्लान तैयार हुआ है। कस्बा में अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी तथा चौक बाजार स्थायी पुलिस पिकेट लगेगी। वहीं, कई प्रमुख मार्गों पर संदिग्धों की चेकिंग के लिए विशेष कार्ययोजना बन चुकी है। 
विज्ञापन


कैराना कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा के निर्देश पर कैराना को अतिरिक्त 44 नए कांस्टेबल, 15 महिला कांस्टेबल मिले हैं। महिला कांस्टेबलों को महिलाओं के स्कूल कालेजों और ट्यूशन जाने वाले   मार्गों के अतिरिक्त मंदिरों के आसपास तैनात किया जाएगा। साथ ही चौक बाजार में स्थायी पुलिस पिकेट की स्थापना की गई है। वहीं, चौक बाजार से भूरा व खुरगान जाने वाले मार्गों पर संदिग्धों की तलाशी की योजना बनाई गई है।

जिसके लिए चौक बाजार के पास ही   पुलिस के दो बैरियर लगाए जाएंगे। इसके अलावा कस्बा में पीएसी की प्लाटून भी पहुंच गई है। एसपी के निर्देश पर वारंटी और इनामी बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश की योजना भी बनी है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को किलागेट पुलिस चौकी में बाजारों में ठेली लगाने वालों की मीटिंग भी बुलाई गई थी। जिसमें ठेली वालों को कड़े     निर्देश दिए गये है कि अपनी ठेलियां सड़क के पीछे लगाएं ताकि अतिक्रमण नहीं हो सके। साथ ही बाजारों पर नजर रखे तथा किसी    भी संदिग्ध के बारे में पुलिस को तुरंत सूचना दे। अगर किसी ठेली वाले के पास लगातार युवकों का जमवाड़ा लगा पाया जाता है तो उसकी ठेली स्थायी रूप से बाजार से बाहर कर दी जाएगी तथा उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन की मुख्य जिम्मेदारी कैराना में अमन व शांति कायम करते हुए अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें